सोनभद्र/दिनांक 31 जनवरी, 2020।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने जानकारी देते हुए बताया कि मणिराम कौल मा0 उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, लखनऊ का 04 व 05 फरवरी,2020 को जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी, 2020 को प्रातः 10.00 बजे सिंचाई विभाग डाक बंगले में उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/क्षेत्राधिकारी/जिलासमाज कल्याण अधिकारी एवं जिला वनाधिकारी, लो0नि0वि0/सिंचाई विभाग एंव आरईएस विभाग अधिशासी अभियन्ता के साथ उपाध्यक्ष मणिराम कौल द्वारा समीक्षा बैठक करेंगें, इसके बाद आश्रम पद्धति विद्यालय एवं वृद्धाश्रम की जॉच पुलिस बल के साथ करेंगें। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal