रेणुसागर पावर डिवीजन मे दीर्घकालिक समझौता सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ

रेनुसागर सोनभद्र।

रेणुसागर पावर डिवीजन रेणुसागर के मान्यता प्राप्त श्रम संगठनो तथा प्रबंधन पक्ष के मध्य रेणुसागर पावर डिवीजन के टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर मे रेणुसागर के तीनो मान्यता प्राप्त श्रम संगठन रेणुपावर श्रमिक संघ, थर्मल पावर श्रमिक संघ एव विद्युत मजदूर संघ के पदाधिकारी सर्व किशोरी सिंह, विजय कुमार झा एवं सिकन्द यादव, आदि के मांग पत्र पर प्रबंधन पक्ष से कई चरण के लम्बे वार्ता के दौरान त्रिवर्षीय दीर्घकालिक समझौता दिनांक 29.01.2020 को सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जो 01 जनवरी 2020 से दिसम्बर 2022 तक प्रभावी रहेगा। इस अवसर पर यूनिट हेड महोदय ने सभी मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि आज के औद्योगिक परिवेश मे यह समझौता बहुत सराहनीय है।इस अवसर पर प्रबंधन पक्ष की ओर से यूनिट हेड के. पी.यादव जी, मानव संसाधन के शैलेश विक्रम सिंह एवं वित्त एव वाणिज्य विभाग के अनिल सिंघानियां तथा अनुरक्षण विभाग के सी.एस. सिंह तथा संचालन विभाग के एस.बी. बर्मा आदि मौजूद रहे। वही मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों की ओर से सर्व किशोरी सिंह, विजय कुमार झा, सिंकन्दर यादव, वीरेन्द्र कुमार सिंह, निर्दोश सिंह, श्याम ,नरेश यादव, शैलेन्द्र कुमार झा, मिथिलेश कुमार सिंह, गीता प्रसाद वैष्य एवं उनके अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। समझौते के पश्चात् श्रमिकों में हर्ष की लहर व्याप्त है।कार्यक्रम का सफल संचालन वी.के.बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे संतोष सिंह, राजेश राय, वीर सिंह झाला आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Translate »