सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन के कार्यालय पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ,

राज मिश्रा , लोढ़ी चौकी इंचार्ज जानी अरशद , अजीत जायसवाल , लालता प्रसाद मिश्र , शिवानन्द सिंह , सरोज सिंह , बबलू दूबे , अधीर पाण्डेय , बालम जी , मनोज गुप्ता , योगेश मिश्रा , रंजना पाण्डेय व राजा मिश्रा समेत अन्य संगीत प्रेमी सरस्वती पूजा शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal