
कोन(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0 9792806504
कोन। भाजपा मंडल कोन मे शुक्रवार को नवनिर्मित अस्पताल भवन मे मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के अध्यक्षता मे सभी 84 बूथ अध्यक्षों को रेडियो वितरण कार्यक्रम मे आये बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी को रेडियो वितरण करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कर्मनिष्ठा व कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज देश के नंबर एक राजनीति पार्टी है।जो देश के निरंतर विकास के लिए लगा रहता है।बूथस्तर के सभी कार्यकर्ता/ पदाधिकारी को संबोधित करते हुये कहा की आज की परिवेश मे सरकार की उपलब्धि व प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आने वाले मन की बात को सुनने/ सुनाने के लिए दिया जा रहा है रेडियो से अपने व अपने आसपास क्षेत्र को लोगों को मोदी जी के मन की बात जरूर सुनाये ताकि देश मे हो रहे हर तरह की जानकारी के साथ जुडे रहेगे।भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओ मे अनुशासन रहता है।देश का निरंतर विकास हो रहा है।कार्यक्रम मे देरी से पहुचने के लिए कार्यकर्ताओं से क्षमा याचना करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया।कहा की आज बूथस्तर के कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत के बल पर ही पार्टी के साथ साथ देश का निरंतर विकास हो रहा है। श्री चौबे ने सरकार की उपलब्धि के साथ धारा 370 हटाना व सीएए के बारे मे भी चर्चा करते हुये प्रधानमंत्री के जज्बे को सराहा। रेडियो पाकर बूथ अध्यक्षों का हौशला पार्टी के प्रति बुलंद देखी गयी।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंडल के महामंत्री विद्यानंद तिवारी , विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता,कुसुम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक मिश्रा,वंशीधर, विनोद महाजन, बृजकुमार जायसवाल, आलोक सिंह,रमेश चौबे, विनय कन्नौजिया, अमरनाथ समेत सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विधान सभा प्रभारी सुशील चतुर्वेदी ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal