Wednesday , September 16 2026

पतरिहा गांव में खेत मे पशु चराने से मना करने पर वृद्धा को दिया धक्का, घायल

समर जायसवाल –

दुद्धी -विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में आज शुक्रवार को तकरीबन 12 बजे एक वृद्धा ने अपने खेत में लगाए हुए फसल को चर रहे पशु को खेत से बाहर निकाला और वृद्धा ने सम्बंधित पशुपालक से पशु को खेत चराने से मना किया जिससे पशुपालक ने वृद्धा महिला को धक्का दे दिया जिससे सुरजमानिया 66 पत्नी विश्वनाथ निवासी पतरिहा घायल हो गई। घायल अवस्था मे वृद्धा महिला को परिजनों ने एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।

Translate »