Wednesday , September 16 2026

जेईई में डी ए वी रिहंद के के महताब आलम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रामजियावन गुप्ता/ बीजपुर(सोनभद्र)मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजितइंजीनियरिंग की संयुक्तराष्ट्रीय परीक्षा में 89.6
परसेंटाइल अर्जित कर , डी ए वी रिहंद में बारहवीं विज्ञान वर्ग के होनहार छात्र महताब आलम ने
विद्यालय को गौरवान्वित
किया है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश दिनकर
ने बताया कि महताब को
यह परसेंटाइल ओबीसी
के कुल नौ लाख इक्कीस
हजार , बीस परीक्षार्थियों
में प्राप्त हुआ है। एन अाई टी में उनके प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य
राजकुमार ने विद्यालय की
इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए महताब आलम उनके माता – पिता और
अध्यापकों को बधाई दी है।
महताब के पिता मोहम्मद मीर आलम की बीजपुर बाजार में रजाई –
गद्दे की दुकान है और उनकी मां सलमा खातून घरेलू महिला हैं। महताब की अभिलाषा कुशल अभियंता बनकर राष्ट्र की
सेवा करनी है।

Translate »