
महिला उत्पीड़न सम्बन्धी समीक्षा बैठक/सुनवाई
सोनभद्र/दिनांक 16 जनवरी, 2020।सोनभद्र जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाय, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जाय। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिष्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। जिले की महिला बहनों की समास्याओं को दूर करने की भरपूर कोशिष की जाय। उक्त बातें राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की मा0 सदस्य सुश्री उषारानी ने बृहस्पतिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित महिला उत्पीड़न सम्बन्धी समीक्षा बैठक/सुनवाई के दौरान कहीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह, जिला अल्प सख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, समाज कल्याण अधिकारी कृष्णनन्द तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 अमरेन्द्र पौत्सायन को आवष्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय। महिला उत्पीडन के प्रकरणों की मानीटिरिग किया जाय, महिला के प्रकरणों को विन्रम से तरीके से सुनवाई करे और प्रकरणों को गुणवत्ता पूर्वक त्वरित गति से निस्तारण किया जाय, जनसुनवाई के दौरान में मा0 सदस्य मा0 सदस्य सुश्री उषारानी ने सम्बन्धितों को आवष्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल कदम उठायें जायं। देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही महिलाओं सम्बन्धी योजनाओं से पात्रों को हर हाल में लाभान्वित किया जाय और महिलाओं को अपने हक के प्रति जागरूक भी किया जाय।समीक्षा के दौरान मा0 सदस्य सुश्री उषारानी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह, जिला अल्प सख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खरवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानन्द तिवारी, जिल प्रोबेशन अधिकारी डा0 अमरेन्द्र पौत्सायन, महिला थाने की उपनिरीक्षक सन्तु सरोज, भाजपा महिला मोर्च श्रीमती पुष्पा सिंह, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती नीतू यति सिहं,श्रीमती चन्दा मिश्रा, श्रीमती दीपिका सिंह, सुश्री साधना मिश्रा, श्री शेषमणि दुबे सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal