सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक 14 जनवरी को सुबह11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय रार्वट्सगंज पर आयोजित की गई है।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल रहेंगे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के वाहन प्रमुख, जनप्रतिनिधि गण,जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सभी नगर पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गण की उपस्थिति अति आवश्यक है
इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal