सोनभद्र।आज डाला मंडल के पटवध ग्राम पंचायत के भोरहवा टोला ढोला में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी जी के विचारों नर सेवा, नारायण सेवा को साकार करते हुए सेवा माध्यम द्वारा गरीब आदिवासी वनवासियों के बीच कड़क जाड़े को देखते हुए कंबल वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक मिश्रा जिला मंत्री आशुतोष चतुर्वेदी अजय पांडे मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे संत कुमार शुक्ला अखिलेश पांडे रिंकू मिश्रा मोहन कृष्ण कुमार गुड्डू संचालन कर्ता तेजवंत पांडे ने किया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा जी द्वारा लगभग डेढ़ सौ कंबल लोगों को वितरण कर किया गया आज विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलकर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष जी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा सी ए ए पर विस्तृत रूप से जनमानस के बीच विषय को रखा
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal