सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के निवर्तमान पदाधिकारियों,ब्लाक नगर अध्यक्षों एवं कांग्रेस जनों की राबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित चाचा नेहरू पार्क में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के सोनभद्र में आगमन जनवरी के अंतिम सप्ताह में सम्भावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश उत्तर प्रदेश प्रियांका गांधी वाड्रा जी का जन्म दिवस कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका गांधी जी के जन्म दिवस पर हम सभी कांग्रेस जन बधाई देते उनके दिर्घायु होने की मंगल कामना करते है।प्रियांका जी देश में फैली अराजकता आर्थिक मंदी , नवजवानों,किसानों एवं व्यापारियों मजदूरों आदिवासियों की समस्याओं को बहुत ही मजबूती से उठा रही हैं जो देश हित में है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संभावित आगमन के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर निवर्तमान पदाधिकारी श्री नामवर सिंह कुशवाहा लवकुश प्रसाद केसरी मुस्ताक अहमद सदर कन्हैया पांडेय राजबली पांडेय सेराज हुसैन गोपाल स्वरूप पाठक राजू तिवारी निगम मिश्रा रामानंद पांडे अमरेश पांडे प्रमोद पांडे राजू पांडे रामविलास पंनिका अरविंद ओझा अजीत शुक्ला सेतराम केसरी सत्येंद्र दुबे राजेंद्र भारती शालिग्राम कनौजिया राकेश कुमार मिश्रा बाबूलाल पनिका राजेंद्र प्रसाद गौडं रितेश पांडे प्रशांत कुमार ओझा राजेंद्र प्रसाद लक्ष्मी शंकर सत्येंद्र दुबे रामलाल भारती आदि लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महासचिव कन्हैया पाण्डेय ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal