प्रयागराज-लवकुश शर्माहंडिया-हण्डिया कोतवाली अंतर्गत बीरापुर काशोधन डिग्री कॉलेज के बगल पुलिस की मिलीभगत से खनन किया जा रहा है। जिसमें खनन माफिया पूर्ण रूप से सक्रिय हैं।वही खेत में जेसीबी लगाकर जोरों से मिट्टी निकालकर ट्रैक्टर से सप्लाई किया जा रहा है। जिसमें खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं।
हण्डिया पुलिस चंद पैसों के लिए खनन करवा कर पर्यावरण को संतुलित कर रही है। जबकि खनन के लिए कोर्ट से सख्त मना का आदेश है, कि कहीं भी खनन न किया जाए। पुलिस चंद पैसों के लिए कोर्ट का भी उल्लंघन कर माफिया से पैसा वसूल कर करवा रही है। जिससे साबित होता है की हंडिया पुलिस किस हद तक गिर सकती है। यह खुद सामने दिख रहा है। इस कारनामे से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। फिर हाल खनन का खेल हण्डिया में तेजी के साथ किया जा रहा है। खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। लगातार बालू खनन में मिट्टी खनन क्षेत्र की पुलिस इंस्पेक्टर उपनिरीक्षक की मिली भगत से किया जा रहा है जो बहुत बड़ा सवाल है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal