Wednesday , September 16 2026

वन विभाग की टीम ने अवैध रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़ा ,सीज।

समर जायसवाल –
गुरुवार की की रात्रि एसडीओ म्योरपुर के नेतृत्व में गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने पकड़े दो ट्रैक्टर।
दुद्धी। दुद्धी- बघाडू मार्ग पर गुरुवार की रात्रि अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर को एसडीओ म्योरपुर कुंजमोहन वर्मा के नेतृत्व में रात्रि गश्त करती वन विभाग की टीम ने धर दबोचा।ट्रैक्टर चालक टीम को अपने ओर आता देख मार्ग पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए।टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए बघाडू रेंज कार्यालय लाकर खड़ा करा दिया। विभाग दोनों वाहनों की सिजिंग की कार्रवाई में जुट गई है।वन विभाग की कार्रवाई से रात्रि में ही खननकर्ताओ में हड़कंप मच गया ,टीम की चहलकदमी की खबर लगते ही क्षेत्र के खननकर्ता अपने ट्रैक्टर से जहाँ तहां माल गिराते हुए भाग खड़े हुए।दोनों ट्रैक्टर का स्वामी अमवार निवासी कमांडर बताया जा रहा है।टीम में वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह ,वन दरोगा सर्वेश सिंह , फरेस्टगॉर्ड लवलेश सिंह , बंधु राम ,नकछेदी राम मौजूद रहें।
Translate »