सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की एक बैठक शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे जिला अध्यक्ष के आवास पर न्यू कॉलोनी रावर्टसगंज सोनभद्र पर दिन के 11:00 बजे हुई !

सर्वप्रथम पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट को चंदौली उत्तर प्रदेश में नगर पालिका इंटर कॉलेज प्रांगण दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय चंदौली के उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद एवं UP 18 न्यूज़ की तरफ एडिशनल एसपी चंदौली श्री प्रेमचंद जी व उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मिश्रा जी वह कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार जी द्वारा समाज सेवा तथा अलग पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए अहिंसात्मक रूप से चलाए जा रहे आंदोलन के लिए “शांति सद्भावना पुरस्कार 2020” से सम्मानित होने पर मोर्चा परिवार में खुशी है तथा मोर्चा परिवार द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ! मोर्चा द्वारा संयुक्त बयान में कहा गया कि जनपद के लिए यह सम्मान की बात है पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा अलग पूर्वांचल राज्य के लिए संकल्पित है संचालन एडवोकेट ईश्वर जायसवाल ने किया इस अवसर पर पंकज यादव एडवोकेट, संजीव कुमार उर्फ काकू सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा ,विमलेश कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, अतुल कुमार कनौजिया एडवोकेट ,पवन कुमार द्विवेदी एडवोकेट, नेतराज पटेल, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट ,भानु प्रताप चौहान एडवोकेट ,संतोष चतुर्वेदी, फुल सिंह एडवोकेट, विकास त्रिपाठी, अविनाश यादव, दीप नारायण पटेल, प्रदीप चौहान आदि लोग उपस्थित थे ! प्रेषक – शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे जिलाध्यक्ष पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा सोनभद्र
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal