जीवन मंत्र । जानिये पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से दीपक जलाकर भी कई कार्य सम्पन्न किए जा सकते है…..

सोमवार : –
सोमवार के दिन शिवजी के मंदिर में दीप जलाने से युवतियों को मनवांछित वर मिलता है एवं शादी भी जल्दी हो जाती है। वैवाहिक सुख की इच्छा रखने वालों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।
मंगलवार : –
मंगलवार के दिन विष्णु मंदिर व केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से हेल्थ व फिटनेस मिलती है। जिनका विज्ञान की पढ़ाई में मन नहीं लगता उनके लिए यह उपाय बहुत लाभदायी है।
बुधवार : –
बुधवार के दिन विष्णु भगवान और गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए घी का दीपक जलाएं। इससे फिजूलखर्ची कम होगी। बाधाएं दूर होगी। अकाउंट्स की पढ़ाई के प्रति मन में लगन लगेगी।
गुरुवार :-
– बृहस्पतिवार के दिन मंदिर या केले के वृक्ष तले घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में आ रही रूकावटें दूर होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विष्णु भगवान को प्रसन्न होते है।
शुक्रवार :-
– शुक्रवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में घी का दीपक जलाने से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सौभाग्य मिलता है।
शनिवार :-
– शनि से प्रभावित लोगों के लिए हनुमानजी व पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से जीवन की हर अड़चन दूर होती है। खासकर करियर की उलझनें कम होती है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal