डाला| स्थानीय बाजार व आस-पास के क्षेत्र में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) को लेकर भाजपा नेता मुकेश जैन के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन मानस में व्याप्त भ्रांतियों के प्रति बाजार,नईबस्ती, लक्ष्मण नगर मलीन बस्ती चुडी़ गली आदि जगहों पर पहुच कर लोगों को जागरुक किया गया| सीएए के प्रति जागरूकता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर विधिवत लोगों को समझाने का कार्य किया| श्री जैन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देशहित में है। इस कानून को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम उत्पन्न किया जा रहा हैं। नागरिकता संशोधन कानून प्रताड़ित किये गये शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है, यह किसी की नागरिकता छीनने के लिये नही है। इस दौरान विशाल कुमार, संदीप सिंह मोनू, महेश सोनी, मदन अग्रहरि, आशुतोष मिश्रा नन्हे ,गोविंद गुप्ता,राजेश पटेल, प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal