Wednesday , September 16 2026

अन्जानी ग्राम सभा मे लेखपाल ने बांटा ग्रामीणों को कम्बल

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) बढ़ती ठंड के मद्देनजर गुरुवार को अन्जानी प्राथमिक विद्यालय पर में पहुंचे तहसील विभाग के लेखपाल द्वारा गरीब ग्रामीणों को कंबल वितरण किया गया । दुद्धी तहसील के लेखपाल संतोष यादव द्वारा अन्जानी ग्राम पंचायत के वृद्ध ,विकलांग एवं विधवा असहाय लोगों को 25 कंबल वितरित किया गया ।लेखपाल ने बताया कि उक्त कंबल तहसील विभाग द्वारा वितरित किया जा रहा है ,भविष्य में शासन से निर्देश मिलने के बाद

व्यापक स्तर पर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे ।उक्त अवसर पर क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगो सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे ।

Translate »