पंकज सिंह/विकास अग्रहरि@sncurjanchal
म्योरपुर विकास के ग्राम पंचायत जाम पानी मे भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल की बैठक नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की महत्वपूर्ण बिंदु पर जानकारी मुख्य अतिथि शंभूनारायण (भाजपा जिला मंत्री) ने देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महत्वपूर्व फैसला लिया है।
इस फैसले को हम सब को स्वीकार करना चाहिए उन्होंने बताया आज भारत देश के नागरिक किसी दूसरे देश ने जा कर बस गए है और उनका उस देश द्वारा शोषण किया जा रहा है ऐसे में इस फैसले से उन्हें घर वापसी का मौका मिलेगा उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ही ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले सकती है।
विशिष्ट अतिथि के में सोनाबच्चा अग्रहरि (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) दीपक सिंह जी (जिला मंत्री भाजपा) ने भी अपनी अपनी बात रखी बैठक में जन जागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई
बैठक की अध्यक्षता मोहरलाल खरवार (मंडल अध्यक्ष म्योरपुर) ने किया. इस दौरान द्वारिका प्रसाद. रघुवीर पनिका जी (कार्यक्रम के मंडल सयोजक). अमरकेश सिंह.विष्णु कांत दुबे.श्याम नारायण सिंह.
अमित रावत (जिला सह संयोजक भाजपा आईटी) राम सहाई. गोपालदास. हरिचरण यादव.जगत नारायण. अशर्फीलाल. राम गुलाब. नितेश मोर्या. व सेक्टर अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal