असहायों ,गरीबो की सेवा हमारी संस्कृति का हिस्सा
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रासपहरी किया गया कम्बल वितरण
पंकज सिंह/विकास अग्रहरि@sncurjanchal

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत राजपहरी पंचायत भवन परिसर में रविवार को सर्वेशरी समूह की शाखा रेनुकूट सौजन्य से संस्था के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहद मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रमेश चंद्र और समाज सेवी सोना बच्चा अग्रहरी के कर कमलों द्वारा 140 वृद्ध ,असहायों को कम्बल वितरण कर किया गया। इसके पूर्व संस्था के विधि विधान अनुसार पुजन अर्चन किया गया । मौके पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष ने कहा कि

असहायों ,गरीबो ,का मदद करना पुण्य का काम है।यह हमारी संस्कृति का एक हिसा है।कहा कि असमानता धन दौलत से कम मन से आती है जब हम मन मे अच्छा विचार और सोच रखेंगे तो समाज का भला होता है। संस्था के मंत्री एस पी यादव, प्रबंधक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहद समय समय पर मच्छर दानी ,

कम्बल वितरण के साथ जागरूकता अभियान चलाकर समाज को जागृत किया जाता है। बताया कि यह सब समाज के अच्छे लोगो के मदद से संभव होता है।मौके पर ग्राम प्रधान राम दयाल बचाउ लाल चौरसिया,पी आर सिंह, एस आई काशी सिंह , कमलेश मिश्रा,अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal