बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
जिला पदाधिकारियों के द्वार बूथ अध्यक्षों के पद पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

बभनी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रमोद ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्दौली जिला से आए पार्टी के अभिमन्यु सिंह भाजपा जिला महामंत्री व उमाशंकर सिंह जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया इसके साथ क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए हर बूथ पर मंडल अध्यक्षों की तैनाती कर उन्हें कार्यों का दायित्व सौंपा और भाजपा मंडल अध्यक्ष बभनी प्रमोद दुबे ने बताया कि जिस तरह प्रधानमंत्री अटलजी अपनी अटल विचारधारा के आधार पर कार्य करते हुए देश के दायित्व को संभाला उसी प्रकार आप सभी कार्यकर्ता भी पार्टी का कमान संभालते हुए कार्य करें क्योंकि कोई भी इंसान एक छोटे स्तर से कार्य करते हुए अपने शिखर पर ध्वज फहराता है।

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भी आदर्शों के पथ पर चलकर भविष्य में बड़ी जीत हासिल कर सकता है। इस दौरान हरिचरन सिंह जिला पंचायत सदस्य सोनाबच्चा अग्रहरी भाष्कर चतुर्वेदी त्रिभुवन सिंह खरवार अमित कुमार युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बभनी सत्यनारायण तिवारी जवाहर जोगी द्वारिका गुप्ता बाबूराम गुप्ता राजनरान प्रेमचंद गुप्ता उमेश कुमार मुन्नश खां लालकेश कुशवाहा बसंतदेव पांडेय सुखवंती देवी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal