गुरमा सोनभद्र चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण में चोपन मण्डल के अध्यक्ष सुनिल सिंह के अध्यक्षता में पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व,अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जयंती के अवसर पर सर्व प्रथम विशिष्टअतिथि ओबरा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक संजीव कुमार गौड़ ने देश के महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर इनके संघर्ष मयी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत भुमि के लिए इससे बड़ा दिन और क्या होगा।आज के ही दिन हमारे देश में दो महान विभूतियों ने जन्म

लिया था जो BHU के संस्थापक भारत रत्न पंण्डित मदन मोहन मालवीय और पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पुरे भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के पश्चात उनके जीवनी पर प्रकाश डाला । इसके पश्चात भण्डारा का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर तिवारी मिर्जापुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से परशुराम केशरी पुर्व जिला कोषाध्यक्ष तेजवन्त पाण्डेय उमेश पटेल मीनू चौबे शोभनाथ तिवारी सत्यदेव पाण्डेय राजेश अग्रहरि शिवरतन सिंह गौड़ जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार प्रधान अशोक कुमार संदीप पाण्डेय विकास चौबे बच्चा सिंह मनाकी देवी दुलारी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal