Wednesday , September 16 2026

घर मे घुसकर मोबाइल और घरेलू सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय पुलिस ने घर मे घुसकर मोबाइल और घरेलू सामान चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज सिंह निवासी सिरसोती टोला महुआबरी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात्रि के उसके घर मे चोरी हो गई हैं । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी ।अचानक चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर सोमवार को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी विनोद कुमार पुत्र रामप्रवेश 22 वर्ष निवासी सिरसोती को धारा 457,380,411 के तहत मंगलवार को चालान करने की कार्यवाही की।

Translate »