Wednesday , September 16 2026

सरकार के सख्त रवैये के बाद भी लेखपालों का धरना जारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले ग्रेड पे सहित अन्य आठ मांगो को लेकर लेखपालो ने 13 दिसम्बर से धरना प्रदर्शन शुरू किया है जिसको लेकर योगी सरकार भी सख्त रुख अपनाते हुए एस्मा लगा दिया है , इसके बावजूद भी लेखपालो का धरना प्रदर्शन आज भी जिलाधिकारी कार्यलय परिसर में जारी रही। इस दौरान लेखपालो ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से मांगो को पूरा करने का मांग किया। इस धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व पर यह आंदोलन चल रहा है । सरकार भले ही लेखपालो के ऊपर एस्मा लगा कर बर्खास्त करने का काम कर रही लेकिन यह आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक सरकार उनकी मांगों को नही मान लेती है।

सोनभद्र में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आज लेखपालो ने ग्रेड पे 2800 रुपये , आय- जाति व निवास प्रमाण पत्रों पर पांच रुपये प्रति प्रमाण पत्र लेखपालो को देने सहित कुल आठ मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। वही जिलाधिकारी ने 8 लेखपालो को बर्खास्त और 10 लेखपालो को नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन की यह कार्रवाई लेखपालो के आंदोलन में घी का काम किया है।

Translate »