
सोनभद्र। जिले में सोनभद्र। जिले में अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से खेत व खलिहान में धान की फसल को क्षति पहुंची है तो रबी की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
रविवार को सदर विधान सभा के लसड़ा, धोबही, अकक्षोर,कुसहा,आदि गांवों में जिलाध्यक्ष भाजपा, अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, पूर्व जिला महामंत्री आलोक सिंह ने खेतों में जाकर खराब हुई फसल को देखा।
खलिहानों में पानी भर गया है।तमाम खेतों में बुआई नहीं हुई है।
किसानों से मिलकर उनकी समस्या को इन लोगों ने गम्भीरता से सुना।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि इस सम्बन्ध में जिलास्तरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। किसानों को फसल बीमा का लाभ मिले इसके लिए जिलाधिकारी से भी वार्ता की जाएगी।
सदर विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया की असमय हुई बरसात से जो क्षति हुई है उससे मुख्य मंत्री महोदय को अवगत कराऊंगा। किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू है। इसका लाभ दिलाया जाएगा।
इस मौके पर संतोष शुक्ल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वाचस्पति तिवारी, पूर्व प्रमुख रमेश मिश्र, दिलीप चौबे, बिमलेश पटेल, विनोद पटेल, गुड्डू मौर्या, सुरेंद्र चौहान महेंद्र पांडेय मंडल अध्यक्ष चुर्क, समेत तमाम लोग मौजूद थे।ए मौसम परिवर्तन ने किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से खेत व खलिहान में धान की फसल को क्षति पहुंची है तो रबी की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
रविवार को सदर विधान सभा के लसड़ा, धोबही, अकक्षोर,कुसहा,आदि गांवों में जिलाध्यक्ष भाजपा, अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, पूर्व जिला महामंत्री आलोक सिंह ने खेतों में जाकर खराब हुई फसल को देखा।
खलिहानों में पानी भर गया है।तमाम खेतों में बुआई नहीं हुई है।
किसानों से मिलकर उनकी समस्या को इन लोगों ने गम्भीरता से सुना।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि इस सम्बन्ध में जिलास्तरीय अधिकारियों से बात की जाएगी। किसानों को फसल बीमा का लाभ मिले इसके लिए जिलाधिकारी से भी वार्ता की जाएगी।
सदर विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया की असमय हुई बरसात से जो क्षति हुई है उससे मुख्य मंत्री महोदय को अवगत कराऊंगा। किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू है। इसका लाभ दिलाया जाएगा।
इस मौके पर संतोष शुक्ल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वाचस्पति तिवारी, पूर्व प्रमुख रमेश मिश्र, दिलीप चौबे, बिमलेश पटेल, विनोद पटेल, गुड्डू मौर्या, सुरेंद्र चौहान महेंद्र पांडेय मंडल अध्यक्ष चुर्क, समेत तमाम लोग मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal