सोनभद्र।सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2019-20 के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि पर्चा वितरण के प्रथम दिन विभिन्न पदों के लिए 11 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा।जिसमे अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रसाद शुक्ल, सुरेंद्र कुमार पांडेय ने पर्चा लिया। जिसमे सुरेंद्र कुमार पांडेय का पर्चा जमा भी हो गया ।

साथ ही साथ महामंत्री पद के लिए संजीव कुमार मिश्रा , विनोद जायसवाल, संतोष मिश्रा ने पर्चा लिया जिसमे संजीव कुमार मिश्रा ने पर्चा जमा भी किया बाकी उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर महाराज तिवारी व उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे रमाशंकर एडवोकेट ने पर्चा खरीदा और सदस्य कार्यकारिणी (वरिष्ठ) के लिए पवन कुमार सिंह व सदस्य कार्यकारिणी (कनिष्क) संतोष कुमार सिंह व मुन्नू लाल शर्मा,व सत्य नारायण गुप्ता एडवोकेट ने पर्चा खरीदा

मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि दिनांक 10,11,12 तक पर्चा वितरण व जमा का कार्य होगा उसके बाद 13 दिसम्बर को वैध पर्चो का निस्तारण व वैध पर्चो का प्रकाशन होगा 16 दिसम्बर को पर्चा वापसी की तारीख है उसके बाद 23 दिसम्बर को मतदान व 24 को मतगणना कराया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal