करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी) नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे का कर्मा में तिलक लगाकर किया गया स्वागत।
करमा। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजित चौबे का करमा कस्बे में उनके बहनोई राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष अजित चौबे को उनके बहनोई राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने तिलक लगाकर पार्टी को जिले में और ऊँचाई तक ले जाने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर दुर्गा राम तिवारी, विनोद जायसवाल, गणेश प्रसाद तिवारी, धीरज तिवारी, नीरज तिवारी, रामविशाले शुक्ला, नरेश यादव, जियूत यादव समेत अन्य बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal