पंकज सिंह/विकास अग्रहरी@sncurjanchal

म्योरपुर खेल मैदान के सामने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय राकेश द्विवेदी का म्योरपुर प्रथम आगमन पर म्योरपुर मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राकेश द्विवेदी ने एक बैठक किया बैठक में संगठन के संगठनात्मक दृष्टि से कई विषयों पर चर्चा किया गया

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे,जिला मंत्री श्री दीपक सिंह,मंडल अध्यक्ष म्योरपुर श्री मोहरलाल खरवार,भाजयुमो जिला महामंत्री श्री रजनीश रघुवंशी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र पटेल,भाजयुमो जिला मंत्री श्री मोनू जयसवाल,मंडल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह,काशी क्षेत्र के जनजाति के क्षेत्रीय मंत्री श्री रघुवीर पनिका ,श्री सुजीत सिंह,पवन अग्रहरि,चंद्रभूषण मिश्रा एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे तथा होरी लाल पासवान जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सोनभद्र मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal