चोपन/सोनभद्र। वी 4 चोपन ने चोपन में 16 नवंबर 2019 को रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमे रक्तदान से सम्बंधित सभी जानकारी सिर्फ सोशल मीडिया के जरिये दी गई|
और लोगों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक रक्तदान किया| जिसमे लगभग 45 लोगों ने रक्तदान किया|जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शशिकांत उपाध्याय, अधीक्षक डा. राघवेंद्र नरायण सिंह, नजमुद्दीन, सुनील सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे| उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और मौजूद रक्तदाताओं को महत्वपूर्ण जानकारी भी दी|आयोजक: सुजीत कुमार रॉय, रशीद आलम, विवेक कुमार यादव, अधिवक्ता जे एन चौबेगंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुएसमाज के सभी वर्ग के पुरुषों और महिलाओं ने रक्दान किया| जिसमे प्रमुख रूप से संतोष मौर्या, हशमत, पतविंदर सिंह, मनप्रीत कौर, इस्माइल कुरैशी, अशोक मदेशिया, गोविन्द अग्रवाल, विष्णुकांत, सैफ कुरैशी, रमाकांत, विजय अग्रहरि, रोहित बिन्द,सावित्री देवी जनसेविका,अमलेश सोनकर, शैलेश उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, आदि ने रक्तदान किया|यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष नियमित रूप से लगाया जायेगा|कार्यालय ब्लड बैंक जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र द्वारा डॉक्टर मानिक चंद्र गुप्ता के देखरेख में यह आयोजन किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal