Wednesday , September 16 2026

नक्सल क्षेत्रो की काम्बिंग कर पुलिस ने लगाया जन चौपाल

सोनभद्र।आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव के निर्देशानुसार थाना घोरावल, माँची, विण्ढ़मगंज एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस

द्वारा पुलिस एंव पीएसी बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गाँवों व जगलों में काँम्बिंग कर जगह-जगह पर जन-चैपाल लगाकर लोगों को विगत त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व अयोध्या फैसले में दिए गए सहयोग के लिए सभी का अभिवादन करते हुए अभार प्रकट किया गया ।

साथ ही साथ यूपी-112, 1090 एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के बारे में बताकर जागरुक किया गया।

Translate »