सोनभद्र।देव दीपावली पर जनपद सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तो वहीं रावर्टसगंज में स्थित राम सरोवर तालाब को भी मारवाड़ी मंच की तरफ से 10,000 से अधिक दीपों से सजाया गया।इस मौके पर पहुंचे सदर विधायक ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान सदर विधायक ने बताया कि देव दीपावली के दिन सामाजिक परंपरा के अनुसार नदी ,तालाब ,पोखरे की पूजा होती है ,आज रावर्टसगंज में स्थित राम सरोवर तालाब को पूरे नगरवासियों द्वारा घर से दीपक लाकर सजाया गया है, ऐसा लग रहा है जैसे अयोध्या में दीपावली हो रही है, राम के दरबार में दीपावली हो रही है।
बताते चले की देव दीपावली के अवसर पर राम सरोवर तालाब स्वर्ग की तरह सजाया गया, जिसमें सरसों के तेल से लगभग 10,000 से अधिक दीपों को बच्चों ,महिलाओं ,पुरुषों द्वारा सजाया गया था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे स्वर्ग नीचे उतर आया हो।
दीपावली में दीपक को सजाने के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल,कृष्ण मुरारी गुप्ता,कमलेश चौबे,संतोष शुक्ला समेत सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी मंच की तरफ से राम सरोवर तालाब को स्वर्ग की तरह सजाया गया है। जिसे देख कर ऐसा लग रहा है जैसे भगवान् स्वयं स्वर्ग से नीचे उतर आए हो। 10,000 से अधिक दीपक जलाए गए हैं जिसमें केवल तेल का इस्तेमाल किया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal