सोंनभद्र। स्नातक एम एल सी चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक साउथ की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे जी ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस लें ।

भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।राष्ट्र व जन हित के लिए वैचारिक रूप से समृद्ध लोगों का सदन में पहुचना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाराणसी स्नातक खण्ड के इस चुनाव क्षेत्र में आठ जिले सम्मिलित हैं,59 विधान सभा क्षेत्र हैं। इस स्थिति में सभी लोंगों को कम से कम 30 स्नातक मतदाता बनाना हैं। कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की रीढ़ हैं। उनकी बदौलत ही आज भाजपा शीर्ष पर है। यह इस स्नातक निवार्चन क्षेत्र का सौभाग्य है कि इस क्षेत्र में पतित पावनी गंगा, सरयू,व महानंद सोन जैसी पवित्र नद और नदियां बहती हैं।हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर अपने प्रत्याशी केदार नाथ सिंह को एक बार फिर उन्हें विधान परिषद में भेजने का कार्य करना है।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री काशी नाथ त्रिपाठी रहे। इस मौके पर राज्य सभा सांसद राम सकल एम एल सी केदार नाथ सिंह चुनाव के संचालक काशीनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।
संचालन अजीत चौबे ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रमेश मिश्र जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल , अमरनाथ पटेल, गोबिंद यादव, पूर्व जिला महामंत्री आलोक सिंह जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, रमेस पटेल, गंगा सिंह जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह सुनील सिंह सुरेश शुक्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal