Wednesday , September 16 2026

भाजपा सरकार में जनता को हासिल हुआ तो सिर्फ सबका विनाश,केवल भाजपा का विकास,आशुतोष

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ सड़क पर उतर कर रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों में पर्चा बांटा। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि सबका साथ सबका विकास का लेकिन जनता को हासिल हुआ तो सिर्फ सबका विनाश केवल भाजपा का विकास। आज देश व प्रदेश में अर्थ व्यवस्था ढहने के कगार पर है, बेरोजगारी चरम पर है , कृषि और उद्योग धंधे चौपट हो चुके है। इन्ही तमाम समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी लोगो मे पर्चा बांट कर भाजपा की नीतियों को बताया जा रहा जिसकी वजहों से आज जनता को महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ।

सोनभद्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टेशन में यात्रियों के बीच जाकर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओ को रोजगार देने के वादा किया था लेकिन रोजगार तेजी से खत्म हो रहे है। कृषि क्षेत्र में किसानों को लागत मूल्य पर पचास प्रतिशत मुनाफा सर्मथन मूल्य नही मिल पा रहा है। देश और प्रदेश की जीडीपी लगातार गिर रही है। जीएसटी , नोटबन्दी की दोहरी मार व्यापारियों को झेलनी पड़ी है। इन सब बातों से सम्बंधित अन्य ज्वलंत मुद्दों से सम्बंधित पर्चा लोगो मे वितरित किया गया।

इस दौरान आशुतोष दूबे (अध्यक्ष , यूथ कांग्रेस सोनभद्र)ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि सबका साथ सबका विकास का लेकिन जनता को हासिल हुआ तो सिर्फ सबका विनाश केवल भाजपा का विकास। आज देश व प्रदेश में अर्थ व्यवस्था ढहने के कगार पर है, बेरोजगारी चरम पर है , कृषि और उद्योग धंधे चौपट हो चुके है। इन्ही तमाम समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी लोगो मे पर्चा बांट कर भाजपा की नीतियों को बताया जा रहा जिसकी वजहों से आज जनता को महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ।

Translate »