Wednesday , September 16 2026

अयोध्या फैसले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

सोनभद्र।अयोध्या मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सम्भावित फैसले के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में फ्लैग मार्च किया गया ।

पुलिस बल के द्वारा लोगों से माननीय न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की गयी । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पिपरी, प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर, अनपरा एवं चौकी प्रभारी रेणुकूट, सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था ।

Translate »