Wednesday , September 16 2026

राशि धान बीज टेरोट्री मैनेजर द्वारा किसानों को धान खेती के बारे में दिया गया जानकारी

लिलासी/सोनभद्र- (आशीष कुमार गुप्ता/दिनेश चौधरी)

बभनी विकासखण्ड स्थित धनखोर गांव में लगभग 150 किसानों को राशि धान बीज से आये टेरोट्री मैनेजर विनोद गुप्ता द्वारा उदय पुत्र किसुन के धान के खेत मे खड़े होकर सभी किसानों को धान की खेती के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

क्षेत्र में अगर धान की पैदावार की बात करे तो इस वर्ष धान की फसल अपेक्षाकृत बहुत अच्छी हुई है।
वहीं अगर राशि धान बीज की बात करें तो पैदावार उम्मीद से ज्यादा मिला है और किसान अत्यधिक प्रसन्न है।

विनोद गुप्ता के द्वारा किसानों के कई सवालों का जवाबदेकर उन्हें संतुष्ट भी किया गया और बीच चयन से लेकर फसल काटने तक का प्रणाली विधिवत किसानों को समझाया गया। सभा के अंत मे सभी उपस्थित किसानों और महिलाओं को हसिया बांटा गया ।इस मौके पर लक्ष्मण प्रसाद , विजय गोंड, गंगा प्रसाद, नीतीश कुमार, उदय , गगन, अमरेश, पंकज, फुलबसिया, कल्पतिया, रामकली, समुंद्री, बसन्ती देवी समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

लिलासी क्षेत्र से सम्बंधित खबर और विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करें- आशीष गुप्ता- 8953253637

Translate »