ओबरा। स्थानीय अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज भवन के सामने हेलो किड्स विद्यायल के नन्हे मुन्हे बच्चो ने पौधरोपण कर छायादार पौधो का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि वृक्षो में देवी देवताओ का वास होता है। अनेक वृक्षो की हम पूजा करते है फिर भी हम वृक्षो का कटान धडल्ले से कर रहे है। जिसे हमे लोगो का जागररूक कर रोकना एव पौधरोपण के लिये प्रोत्याहित करना होगा। कहा कि मानव जीवन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पेड पौधो पर आधारित है। मानव का भोजन इन्ही से प्राप्त होता है। बिना इनके हम एक पल भी जीवित नही रह सकते है क्योकि यही वृ़क्ष हमारे वातावरण को शुद्ध करने का काम करते है।
इसके बावजूद हम अपनी आवष्यकताओ की पूर्ति के लिये वृ्रक्षो का बडे पैमाने पर कटान कर रहे है। अगर ऐसा चलता रहा तो वह दिन दूर नही जब हम सांस लेने में परेषानी महसूस करेगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के के मीडिया प्रभारी एंव नगर काग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जय शकंर भारद्धाज ने कहा कि पौधे भी देव तुल्य होते है। यह हमेसा परोपकार करते है। नन्हे मुन्हे बच्चो से पौधरोपण कराना एक अच्छी पहल है। जब बच्चे अपने हाथो से पौधरोपण करेगे तो पेड पौधो के प्रति उनका लगाव बढेगा। प्रधानाचार्य नाहिद खान ने कहा कि पौध रोपण से ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नही होती है। हमे इसका संरक्षण करना होगा। तब जाकर यही पौधे विषाल वृक्ष का रूप धारण कर हमारे वातावरण को शुद्ध करेगे। यह वृक्ष हमारे वातारण में फिल्टर के रूप में कार्य करते है। कहा कि विकाष की अंधी दौड से पेडो का कटान तेजी से हो रहा है। जिसका परिणाम है कि हम सभी बहुत कम उम्र में ही खतरनाक बिमारियो की चपेट में आते जा रहे है। यदि हम ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर वातावरण को शुद्ध करते जायेगे हमे बहुत सी बिमारियो से स्वत छुटकारा मिल जायेगा। बच्चो को पौधरोपण के लिये प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ताकि बच्चो का पेड पौधो के प्रति लगाव हो जाये। अन्त में बच्चो ने पौधो के संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण पर बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिखे। बच्चो ने बढ चढ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में आभार शमषाद आलम ने प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय ब्राहमण समाज के संरक्षक कपूर चन्द्र पाण्डेय, केके पाण्डेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संदीप सिह, सभासद आनन्द जायसवाल, कृष्ण मोहन तिवारी, अमित गुप्ता,अध्यापिका अनामिका विष्वकर्मा, भानू प्रताप, राजमणि शुक्ला, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal