
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का लगा रहा ताता
चोपन /सोनभद्र (अरविन्द दुबे)आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को प्रातः हजारों की संख्या में व्रतियों ने उगते हुये भगवान भाष्कर को अर्घ्य दे कर सर्व मंगल की कामना के साथ अपने कठिन व्रत का समापन किये।बतातें चले कि लगातार चार दिन तक चलने वाले आस्था और विश्वास का पर्व छठ बहुत ही कठिन व्रत माना जाता है। रविवार को तीन बजे भोर से ही लोगों का सोननदी के पावन तट पर बने छठ घाट पर पहुचने का क्रम शुरू हो गया जो पांच बजते बजते पूरा घाट भर गया नगर पंचायत एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आये लोगों के लिए निःशुल्क चाय की व्यापक व्यवस्था की गयी थी वहीं जगह जगह अर्घ्य देने के लिए दूध की भी व्यवस्था की गयी थी पूरा घाट क्षेत्र भारी रोशनी के साथ ही झालर बत्तियों से गुलजार था सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायरब्रिगेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही घाट के चारो तरफ गोताखोर नौका लेकर मुस्तैद रहे वहीं थाना प्रभारी निरिक्षक प्रवीण कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज दिग्विजय सिंह भारी संख्या में पुलिस एवं पीएससी तथा के महिला पुलिस के साथ चक्रमण करते रहे। नगर पंचायत के अधीसासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने शांतिपूर्ण ढंग से छठ पूजा सम्पन्न कराने के लिए सभी कर्मचारियों, सम्मानित सभासदों एवं नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत प्रशासक जैनेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली, पूर्व चेयरमैन विजय अग्रहरि, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल,नरसिंह त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, राजन जायसवाल, महेन्द्र केशरी, सुनील सिंह एटीये, पिंटू जायसवाल, मोमबहादूर,नीरज जायसवाल, पंकज सिंह, विनीत जाटव, एडवोकेट राजेश शाहनी, संजय चेतन, ईसीआरकेयू चोपन शाखा अध्यक्ष उमेश सिंह आदि मौजूद रहे छठ पूजा के दौरान सफल संचालन एडवोकेट अमित सिंह ने किया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal