डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी) कुरदहवा छठ घाट समेत आस पास के इलाकों में हजारों ब्रती महिलाओं ने पानी मे खड़े होकर भगवान सूर्य अस्ताचली को अर्घ देकर मन की मुरादे पुरी करने की कामना की ,ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ द्वारा नव निर्मित बाड़ी सोन नदी छठ घाट पर अर्ध्य देकर समुचित व्यवस्था किया|

सुरक्षा व्यवस्था मे डाला चौकी प्रभारी चन्द्रभान सिंह मौजुद रहे|प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला सहित कुरदहवा छठ घाट,सेक्टर बी छठ घाट,बाड़ी स्थित सोन नदी, गुरमुरा छठ घाट,मलिन बस्ति,बाडी,कोटा स्थित कनहर इत्यादी जगहों पर भगवान भास्कर को ब्रती महिलाओं ने अर्घ दिया ,आस्था के पर्व पर कई महिलाओं ने घर से दण्डवत करते हुये छठ घाट पर ढोल नगाडे के साथ पहुच कर भी अर्घ दिया|

आदिवासी अंचल में बिगत कई वर्षो से गुरमुरा में छठ पूजा बिधिवत धुम धाम से मनाया जाता है, गुरमुरा छठ घाट पर आने वाली सभी ब्रती महिलाओं को समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल,रामचन्द्र जायसवाल व मनोज पटेल द्वारा संयुक्त रुप से सैकड़ों महिलाओं को फल व नारियल बितरित किया जाता है |षष्टी महापर्व के दिन भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए पहूंची श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए जगह जगह पर सुरक्षित व्यवस्था देखने को मिली|इस दौरान मंगल जायसवाल,मनीश तिवारी,सुधिर सिंह,विशाल गुप्ता,उपेन्द्र सेठ, मुकेश जैन, धीरेन्द्र सिंह सोनु,नागेन्दर पासवान,जगदीश यादव,संतोष कुमार बबलु, अखिलेश पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय आदि लोग मौजुद रहे|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal