Wednesday , September 16 2026

महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट़स्ट की अध्यक्षता ने गरीबों की बस्ती में मनाया दीपोत्सव

गुरमा/ सोनभद्र(मोहन गुप्ता) चोपन विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत धैयकार बस्ती पटवध में महिला सुरक्षा एवं जनसेवा केंद्र की अध्यक्षत सावित्री देवी ने गरीबों की बस्ती में जाकर दिपावली पर्व मनाया।

उक्त अवसर पर अध्यक्षने गरीब परिवारों को दिपावली की बधाई देने के साथ जरुरत मन्दोको हर सम्भव मदद देने का आश्वासन भी दिया। और हर घर में मिठाई दिया मोमबत्ती पटाखे बच्चों को खिलौनों का भी वितरण किया।

गरीब परिवार के सदस्यों ने दीपावली पर्व उनके साथ मनाने के लिए उक्त संस्था का आभार जताया। इस अवसर पर हरिप्रसाद शालनी राकेश प्रदीप मौर्य प्रमोद मौर्य वंदना अंकित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Translate »