पंकज सिंह/विकास अग्रहरी@sncurjanchal

बनवासी सेवा आश्रम को इस वर्ष का हरिहर प्रसाद स्मृति सम्मान मिला है।प्रयाग राज में बीते रविवार को एक कार्यक्रम में आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने सम्मान प्रयागराज के पहले देहदानी हरिहर प्रसाद जी की पत्नी श्रीमती गीता देवी के हाथों प्राप्त किया।

यह सम्मान बनवासी सेवा आश्रम को गांधी बिचार धारा पर आधारित ग्राम स्वराज्य को आगे बढ़ाने ,ग्रामीणों के उत्थान और महिलाओ को स्वालम्बी बनाने के सतत प्रयास के लिए मिला है।आश्रम पिछले 6 दशक से ग्रामीण अंचलों में सेवा का काम कर रहा है यह सम्मान कार्य कर्ताओ ,शुभचिंतकों के समर्पण भाव को समर्पित किया गया है।

सभा के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक, कुशल हिन्दी अग्रेंजी के लेखक अशोक जी रहे जिन्होंने पूर्वोत्तर भारत को अपनी सेवा देने वाले रहे। इस मौके पर दर्जनों महानुभावों के साथ सर्व सेवा संघ के अरविंद अंजुम, विभूति विक्रम,सुषमा विक्रम, विनोद बिक्रम आदि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal