Wednesday , September 16 2026

समाजसेवियों ने बुखार से पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

आदित्य सोनी

पिपरी(सोनभद्र)पिपरी चौराहे पर बुखार से पीड़ित महिला उषा देवी जो जीआईसी स्कूल के पास गिरी हुई मिली, जिसे तत्परता दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा दुद्धी प्रभारी राकेश पांडे एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश दुबे एवं भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने तत्काल वहां खड़ी टेंपो में लादकर हिंडालको अस्पताल रेणुकूट ले जाकर भर्ती कराकर उनके उपचार की सारी व्यवस्था कराई। वहां मौजूद डॉ राजीव रंजन ने पूर्ण सहयोग करने की बात कही। समाजसेवियों द्वारा किए गए इस कार्य नगर वासियों ने सराहना की।

Translate »