सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ का पार्टी कार्यकर्ताओ ने चण्डी तिराहे पर जोरदार स्वागत किया।
जिले में अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम बार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़े ही उत्साह के साथ जुलूस निकाला। यह स्वागत जुलूस चण्डी तिराहे के पैदल ही मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुचा। इस दौरान सोनिया गांधी जिन्दाबाद , राहुल गांधी , जिन्दाबाद और प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारे कार्यकर्ताओ में जोश भरने का कार्य कर रहा था।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस कमेटी ने पूरे नगर को पार्टी के बैनर व झण्डे से सजा रखा था। इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी , छतीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमशाह सिंह, साहनवाज खां सचिव उत्तर प्रदेश, देवेन्द्र सिंह सचिव उत्तर प्रदेश, अरूण कुमार सिंह पुर्व जिलाध्यक्ष, नामवर सिंह, सुशील पाठक, कन्हैया पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, लवकुश केशरी, कौशलेश पाठक, सोनी गुप्ता, सूरज वर्मा, विनोद तिवारी, सदर मुस्ताक अहमद , अरविन्द कुमार सिंह, नागेशमणी पाठक, स्वतंत्र साहनी, वंशीधर पाण्डेय सहीत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी तरफ जिला कांग्रेस कमेटी में अंतरकलह भी देखने को मिला जहां तमाम पुराने कार्यकर्ता नदारद नजर आए। जिससे यह स्पष्ट रहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को नई पारी खेलने में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal