सोनभद्र। श्री राम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति राबर्ट्सगंज की बैठक अध्यक्ष राधेश्याम जालान के आवास पर आहुत की गई।

जिसमें गत वर्ष 2018-19 के महायज्ञ पर हुए आय-व्यय का व्योरा प्रस्तुत करते हुए समिति के सदस्यों को बताया गया। जिस पर नियमानुसार चर्चा के उपरांत आय-व्यय को ध्वनि मत से ताली बजाकर पास किया गया।

इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा आगामी माह दिसम्बर 27 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाले 25 वें महायज्ञ की रूप रेखा पर चर्चा हुई। जिसमें सदस्यों द्वारा समस्त व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति ही रहने पर सहमति बनी। बैठक में महामंत्री सुशील पाठक, संरक्षक अजय शेखर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रतन लाल गर्ग, डॉक्टर कुसमाकर, इंद्रदेव सिंह, सत्यपाल जैन, जितेंद्र सिंह, मिठाई लाल सोनी, रमाशंकर दुबे, पं. कृष्णा नन्द त्रिपाठी, शिशु तिवारी, रबिंद्र पाठक, महेश दुबे, मृत्युंजय जायसवाल, राम विलास सोनी, अजित सिंह भंडारी, विकास द्विवेदी, राजेश्वर शुक्ला, राजेन्द्र केशरी, संजय जायसवाल, सुधाकर द्विवेदी, विवेक चौबे, सुंदर केशरी, मन्नू पांडेय, कृपा शंकर जायसवाल, परमेश जैन, धनश्याम सिंघल, अशोक गुप्ता, रमेश थरड, किशोर केडिया, ठाकुर अग्रहरि, राजू सोनी, संगम गुप्ता, अजय शुक्ला, अपर्णा वंका, देवेंद्र भंडारी, चन्दन केशरी, अवधेश केशरी आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal