
राजेश सिंह तोमर की रिपोर्ट
आगरा।थाना अछनेरा कर अंतर्गत गांव नागर के रहने वाले युवक की रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाने पर सनसनी फैल गई।
बताया गया कि युवक बाइक से तहसील में काम करने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना अछनेरा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला थाना अछनेरा के गांव नागर निवासी धर्मेन्द्र तिवारी उर्फ भूरा पुत्र हरीराम तिवारी तहसील किरावली में काम करता है। वह शुक्रवार शाम साढ़े 3 बजे तहसील परिसर से अपनी बाइक लेकर घर जाने के लिए निकला था। शाम 7 बजे तक वह घर पर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उससे फोन पर सम्पर्क करना चाहा, लेकिन भूरा का फोन बंद जा रहा था। इस बात पर घर बालो को चिंता हुई। तो भूरा को खोजने के लिए घर से निकल पड़े। लेकिन वह नहीं मिला।
मिढाकुर में मिली लोकेशन:-
इसके बाद परिजन रात को किरावली पुलिस चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने भूरा के नंबर को सर्विस लाइंस पर लगवा दिया। जिसमें फोन की लोकेशन मिढाकुर में मिली। पुलिस ने परिजनों के साथ मिढाकुर व क्षेत्र में तलाश की। लेकिन भूरा का कोई पता नहीं लगा।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस:-
इसके बाद परिजनो ने किरावली पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। आरोप है कि पुलिस ने घटना मिढाकुर क्षेत्र की बताकर उन्हे थाना मलपुरा भेज दिया। इसके बाद परिजन थाना मलपुरा पहुच गए। मलपुरा पुलिस ने उन्हे थाना अछनेरा भेज दिया। इससे परिजनो में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। उन्होने कहा है कि पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय इधर से उधर घूमा रही है।
ये बोले पुलिस अधिकारी:-
इंस्पेक्टर अछनेरा ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस युवक को तलाशने में जुटी हुई है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal