समर जायसवाल दुद्धी –
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव के बराईदाड़ टोले में आज दोपहर 3 बजे घर के बाहर खेल रहे एक 5 वर्षीय अबोध को एक कुत्ते ने काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलावस्था में अबोध को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया ,जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक 5 वर्ष पुत्र रामाधार निवासी बराईदाड आज तीन बजे दोपहर घर के पास खेल रहा था कि अचानक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने बच्चे के माथे औऱ आंख के पास काट लिया जिससे बच्चा घायल हो गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal