Wednesday , September 16 2026

अनपरा एलआईसी आफिस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

सोनभद्र। अनपरा थाना इलाके के सिनेमा हॉल के पास एलआईसी आफिस में बीती रात संदिग्ध परिस्थियों में आग लगने से काफी नुकसान हो गया।

सूचना के बाद मौके पर अनपरा थाना पुलिस,रेनुसार चौकी इंचार्ज पहुचे,और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिया।

सूचना के बाद पहुची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जिसमे एलआईसी आफिस में रखे फर्नीचर समेत तमाम उपकरण जल गए।

वही बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Translate »