
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय/विवेकानंद)
गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा निकाल कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
बभनी। विकास खंड में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान को लेकर पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई।जो बभनी ब्लाक से लेकर प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम तक ले जाया गया जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस बात का सपथ लिया कि क्षेत्र में किसी भी तरह यदि कूड़ा कचरा पाया जाता है तो हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इसे साफ-सफाई करना चाहिए।पदयात्रा के दौरान बभनी मंडल प्रभारी दीपक अग्रहरी मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह मंडल

संयोजक राधेश्याम पांडेय मंडल महामंत्री प्रमोद दुबे व जवाहर जोगी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधीर पांडेय मंडल उपाध्यक्ष लालता पांडेय पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका रामेश्वर शर्मा गुप्ता तुलसी प्रजापति सुखवंती सुजीत जायसवाल शिवनाथ प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal