
चोपन/सोनभद्र (अरविन्द दुबे)विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कस्बा स्थित बैरियर पर बुधवार की देर शाम भरत मिलाप कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयादशमी के उपरान्त एकादशी को प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर यह कार्यक्रम सोन पुल के समीप बैरियर चोपन पर आयोजित किया गया। एक छोर से श्रीराम, माता जानकी और लखन लाल सहित हनुमान जी की भब्य झांकी आई तो दूसरी तरफ से अनुज भरत, शत्रुघ्न आये और इस प्रकार चारों भाइयों का मिलन हुआ। चारों भाईयों का मिलन देख दर्शक भी भावुक हो गये इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंजमान हो गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने राम दरबार की आरती व तिलक लगाकर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर महानन्द पांडेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उष्मान अली, राजा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विमल शाहा, अजय सिंह, गुड्डू मिश्रा, ज्ञानेंद्र पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी,राकेश, प्रदीप अग्रवाल, सुनील सिंह,मनोज सोलंकी, राजेश गोस्वामी, संजय चेतन,राजन जायसवाल,महेन्द्र केशरी,धर्मेंद्र जायसवाल,प्रवीण सिंह,अमित अग्रवाल,राकेश मोदनवाल,अरविन्द दुबे,पिंटू विष्वकर्मा, ओमप्रकाश,बंटी सिंह, अनीस अहमद,हिमांशु कुमार समेत बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण व पूजन किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शान्ति ब्यवस्था और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। पूरे कार्यक्रम में नगर के आस-पास के लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर साहनी ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal