सोनभद्र।आज भारतीय युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में बुद्धवार को कार्यकर्ताओ द्वारा बढ़ौली चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशु दुबे ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बनाया गया,
जो एक जमीनी कार्यकर्ता है। अजय कुमार उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता भी रहे, और वे उत्तर प्रदेश के लोगों की पीड़ा को एवं वर्तमान परिवेश में जो स्थितियां चल रही है , जिसमे किसान ,बेरोजगार, आम नागरिक, युवा,सब के बारे में जानते हैं ,सोचते है। प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद परिवर्तन आ रहा है, लोग तेजी से कांग्रेस की तरफ जुड़ रहे हैं, ये दरसाता है कि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है ।आशु दुबे ने पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी जी को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष/प्रभारी फ्रंटल बनाने पर बधाई दिया और नारे भी लगाए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा नेता श्रीकांत मिश्रा , लोकसभा सचिव शांतनु श्रीवास्तव , विधानसभा उपाध्यक्ष रावटसगंज दीपक कोहली, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरज वर्मा, विधानसभा रॉबर्ट्सगंज उपाध्यक्ष ओमकार पांडे, अभिषेक सिंह , फैजान अहमद, अशोक वियार, अभय, कमरुद्दीन , विकास अशफाक, अनिल बिहार , प्रदीप चौहान, रहे ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal