
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
सैकड़ों की संख्या में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई कलश यात्रा का हुआ विसर्जन।
बभनी। थाना क्षेत्र के शिव मंदिर असनहर में चल रहे दुर्गा पूजा के पश्चात पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता की प्रतिमाओं का विसर्जित किया गया। दुर्गा पूजा पंडाल से प्रतिमाओं को उठाकर भगवान शिव मंदिर का परिक्रमा किया गया जिसके बाद 51 कलशों के साथ तीन किलोमीटर की पदयात्रा निकालते हुए बैण्ड

नगाड़े गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते सभी श्रद्धालुओं ने अपने कुलदेवता ब्रह्मबाबा की पूजा- अर्चना किया कलश ली हुई कन्याओं व महिलाओं के द्वारा ब्रह्मबाबा की 11 बार परिक्रमा भी किया गया जिसके पश्चात कुछ दूरी पर स्थित आश्रम बांध में पूजा-पाठ विधि-विधान के साथ अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार दिव्य तरीके से मातारानी की प्रतिमा का जयकारा लगाते हुए विसर्जन किया गया विसर्जन के साथ पूरे दिन भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग पांच सौ लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान आचार्य सुनील दुबे यजमान

राजाराम सीतादेवी मंदिर पुजारी राजेंद्र शुक्ला व कृष्णानंद दुबे समिति के अध्यक्ष रामलल्लू दूबे सतीश पांडेय संरक्षक भोला कश्यप अमरेश चंद्र पांडेय के साथ उमेश चंद्र पांडेय चंद्रशेखर पांडेय सुजीत पांडेय अभय पांडेय अरुण पांडेय परमेंद्र कुमार दीपक कुमार राजू देव पांडेय रमेश अर्जुन सच्चिदानंद अजय कुमार गोपाल कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal