दुर्गा पण्डाल में उमड़ा भगतो का जन शैलाब
पंकज सिंह/विकास अग्रहरि@sncurjanchal

म्योरपुर में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में चल रहे आदि शक्ति माता दुर्गा के पूजा में पण्डाल में उमड़ा भक्तों का जन शैलाब पण्डाल में शाम होते ही पूजा पाठ के लिये श्रद्धालुओ का आना जाना लगा रहा

प्रबचन कर रहे पण्डित मुन्ना पण्डित ने कहा कि भगवान भाव के भूखे है कहा इस कलयुग में माता रानी का आराधना दो ही मिनट करे लेकिन अवश्य करें प्रबचन करते हुए श्रद्धालुओ को माता रानी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि

नवमी के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। मां अम्बे की इस रूप में उपासना करने से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त हो जाती है। मार्कण्डेयपुराण में आठ प्रकार की सिद्धियां बताई गई हैं जो इस प्रकार है- अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व एवं वशित्व। मां सिद्धिदात्री की कृपा से ये संपूर्ण सिद्धियाँ उपासकों को प्राप्त हो जाती हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था

और मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। जिस कारण वे लोक में ‘अर्द्धनारीश्वर’ नाम से प्रसिद्ध हुए।जिसे सुन श्रद्धालु भाव विभोर हुए इस दौरान आयोजन समिति जे अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी,पन्ना लाल जायसवाल,ग्राम प्रधान लालता जायसवाल,अमित रावत,विकास अग्रहरि,पंकज सिंह,विशाल जायसवाल,राम चन्द्र नौनियार,दीपक अग्रहरि,पवन अग्रहरि,गणेश अग्रहरि,जितेंद्र अग्रहरि,प्रीतम सोनी,अमरकेश सिंह,राजकुमार पनिका,सर्वेश जी,रवि जायसवाल,आदि मौजूद रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal