समर जायसवाल दुद्धी –
# सप्तमी के दिन नगर के सभी दुर्गा पंडालों में माँ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब।
# गणेश ,सरस्वती , लक्ष्मी ,कार्तिक जी दुर्गा पंडाल में रहे मौजूद।
# दुद्धी। आज शनिवार को नगर स्थित सभी दुर्गा पंडालों में माँ भगवती की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से वैदिक मंत्रोउच्चार की गई।प्राण प्रतिष्ठा के बाद माँ के प्रतिमा का अनावरण किया गया।क़स्बे में माँ काली मंदिर ,संकट मोचन मंदिर ,पंचदेव मंदिर , रामनगर में माँ दुर्गा का प्रतिमा स्थापित बड़े ही सद्भाव व आस्था के साथ स्थापित किया गया ।
माँ दुर्गा के साथ साथ पूजा पंडालों माँ सरवस्ती ,माँ लक्ष्मी , श्री गणेश व कार्तिक जी की प्रतिमा मनोरम व भव्य प्रतिमा स्थापित किये गए ।माँ दुर्गा शेर पर , माँ सरवस्ती हंस पर ,माँ लक्ष्मी उल्लू पर, श्री गणेश मूषक पर , कार्तिक जी मोर पर सवार है।प्राण प्रतिष्ठा होते ही दुर्गा पंडाल के साथ साथ समूचा नगर माँ के आरती व जयकारों से गूँजने लगा।माँ दुर्गा की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवी साक्षात दुर्गा के रूप में दर्शन दे रही है।प्रतिमा के अनावरण होते ही भक्तगण माँ की दर्शन को मंदिर व पंडाल परिसर में आने लगे ,वही देर शाम भक्तगणों का जनसैलाब सभी दुर्गा पंडालों में उमड़ पड़ा।देर रात तक भक्तगणों को माँ दुर्गा का दर्शन का सिलसिला चलता रहा ।इस प्रकार से शनिवार को समूचा नगर भक्तिमय रहा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal